


जालंधर : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब के जालंधर दौरे पर थी। इस दौरान वह डॉ. बीआर आम्बेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT के 21 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाली थी। NIT जालंधर के इस ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जालंधर दौरा रद्द कर दिया गया है।

