


चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। थोड़ी देर में पूर्व कांग्रेस सांसद जगमीत बराड़ भाजपा में शामिल होंगे। उनके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू और सीनियर अकाली नेता चरणजीत बराड़ भी भाजपा में शामिल होंगे। इसके अलावा कोटकपूरा से विधायक रहे जगमीत बराड़ के भाई रिपजीत सिंह बराड़ भी भाजपा जॉइन कर रहे हैं।हरियाणा के मुख्यमंत्री CM नायब सैनी इन्हें चंडीगढ़ में पार्टी में शामिल करेंगे। जगमीत बराड़ पार्टी जॉइन करने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं।






