


जालंधर: गुरु रविदास महाराज जी की 649वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब दौरे पर आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे प्रधानमंत्री का यह दौरा गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के पावन अवसर को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और डेरा प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।इसकी पुष्टि वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सांपला ने की है।वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सांपला ने बताया कि गुरू रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचेगे।बता दें कि बीते दिन केंद्र सरकार द्वारा संत निरंजन दास जी महाराज को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित करने का ऐलान किया गया था आप को बता दें कि दुनियाभर में फैले रविदासिया समुदाय के आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में उन्होंने वंचित वर्गों के उत्थान और मानवता की सेवा के लिए अनेक अस्पताल व शिक्षण संस्थान चलाए हैं, जिस कारण इस प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान की घोषणा से पंजाब और उनके अनुयायियों में खुशी का माहौल है।

