देवी सहाय एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का पहल, बच्चों को स्वेटर व बूट वितरित बच्चों का सुरक्षित भविष्य ही मजबूत राष्ट्र की नींव : पार्षद अश्वनी अग्रवाल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : देवी सहाय एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोडल नगर द्वारा ठंड के मौसम में जरूरतमंद स्कूली बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वेटर व बूट वितरित किए गए, ताकि कड़ाके की ठंड में भी उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इस सेवा कार्य में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं बच्चों को गर्म वस्त्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और इस मानवीय पहल के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की।इस अवसर पर पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा की गई यह पहल न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि समाज के अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। स्कूल प्रबंधन ने यह सिद्ध कर दिया है कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़ी होती है। श्री अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को समझते हुए समय पर उठाया गया यह कदम स्कूल की दूरदर्शी सोच और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ठंड के कारण किसी भी बच्चे की शिक्षा बाधित न हो, इसी भावना के साथ यह सेवा कार्य किया गया है।IMG 20260130 WA0354 उन्होंने कहा कि बच्चों का सुरक्षित भविष्य ही मजबूत राष्ट्र की नींव है।उन्होंने कहा कि देवी सहाय एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है। स्कूल की यह मानवीय सोच निश्चित रूप से विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और करुणा जैसे मूल्यों को भी मजबूत करेगी।उन्होंने सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों एवं संपन्न अभिभावकों से भी अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंद बच्चों की मदद करें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। स्वेटर और बूट पाकर बच्चों ने पार्षद अग्रवाल एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस मोके स्कूल प्रिंसिपल श्री संजय शर्मा विशेष तौर से उपस्थित थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page