दोआबा कालेज में 65वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : दोआबा कालेज में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 65वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे।इस मौके पर पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस कालेज के छात्र रह चुके हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जालंधर में अपने छात्र जीवन का लंबा समय बिताया है। उन्होंने वर्ष 1994 ग्रेजुएशन की पढ़ाई जालंधर में रहकर की। 1996 में एमए पालिटिकल साइंस दोआबा कालेज से की थी। जालंधर पहुंचे अनुराग ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान सांसद परनीत कौर के भाजपा में न आने के फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला हो सकता है कि वह भविष्य में क्या राजनीति करना चाहती हैं। वहीं सीएम भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे पर लुफ्थांसा के विमान से उतारे जाने को लेकर कहा कि वह इन आरोपों पर गौर करेंगे कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे पर दिल्ली जाने वाले विमान से उतारा गया क्योंकि वह नशे में थे। मंत्री ने कहा कि तथ्यों को सत्यापित करना महत्वपूर्ण था। गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को आरोप लगाया कि मान को फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे पर लुफ्थांसा के विमान से इसलिए उतारा गया क्योंकि वह नशे की हालत में था। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मामले को लेकर जांच की मांग की और सिंधिया को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय धरती पर हुई एक घटना थी। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम तथ्यों को सत्यापित करें। यह डेटा प्रदान करने के लिए लुफ्थांसा एयरलाइन पर निर्भर है। मुझे भेजे गए अनुरोध के आधार पर, मैं निश्चित रूप से इस पर गौर करूंगा, सिंधिया ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा। आम आदमी पार्टी (आप) ने विपक्ष के आरोपों को निराधार और फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया है। मान सोमवार को जर्मनी से अपनी आठ दिवसीय यात्रा से लौटे जहां वह निवेश आकर्षित करने गए थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page