जालंधर में फर्जी पुलिस बनकर लूट करने वाला गैंग काबू कर 4 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : पुलिस कमिश्नरेट के थाना नई बारादरी पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट करने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खाकी पगड़ी और पुलिस जैसे जूते पहनकर रात में राहगीरों को रोकते और डराकर लूट लेते थे।पुलिस ने इनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 3 बाइक और तेजधार हथियार (दातर) बरामद किए हैं। मामला 13 जनवरी की रात का है, जब दिल्ली से लौटे राज कुमार शर्मा और उनके दोस्त मनप्रीत को लाडोवाली रोड पर बाइक सवार युवकों ने रोक लिया। पुलिस का रौब दिखाकर आरोपियों ने उनसे 9,660 रुपए और आईफोन लूट लिया।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट बाइक सवार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान कर्णवीर सिंह, सरबजीत सिंह, अमनपाल सिंह और मनप्रीत सिंह निवासी कोट बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई है।पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले चश्मा बेचने का काम करते थे, लेकिन नशे की लत के चलते अपराध की राह पर चल पड़े। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वे नशा कहां से लाते थे और क्या किसी ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page