


जलंधर : स.हरविंदर सिंह विरक, पीपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण के दिशा-निर्देशों के तहत तथा विशेष नशा विरोधी अभियान “युद्ध नशों के विरुद्ध” के अंतर्गत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की बरामदगी कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई मुकेश कुमार, पीपीएस, पुलिस कप्तान (स्थानिक/जांच) तथा राजीव कुमार, पीपीएस, डीएसपी, सब-डिवीजन आदमपुर की निगरानी में की गई। इंस्पेक्टर राजेश कुमार अरोड़ा, एसएचओ, थाना भोगपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। एसएसपी स.हरविंदर सिंह विरक ने बताया कि दिनांक 20.02.2026 को एसआई काबल सिंह सहित पुलिस पार्टी डल्ले संधा चक्क की ओर गश्त पर थी। सद्धा चौक अड्डा के पास एक युवक को पैदल आते देखा गया। पुलिस पार्टी को देखकर उसने एक काला पॉलिथीन बैग सड़क किनारे फेंक दिया और भागने का प्रयास किया।पकड़े जाने पर उसने अपनी पहचान गौरव गिल उर्फ गुरी, निवासी गांव भटनूरा काला, थाना भुल्लथ, जिला कपूरथला के रूप में बताई। फेंके गए लिफाफे की जांच करने पर उसमें से 190 सफेद रंग की नशीली गोलियां बरामद हुईं।इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22/61/85 के तहत एफआईआर नंबर 26 दिनांक 20.02.2026 थाना भोगपुर में दर्ज की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से 19 और नशीली गोलियां, एक .32 बोर पिस्तौल तथा 04 जिंदा कारतूस (7.65 बोर) बरामद किए गए। बाद में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराएं भी मुकदमे में जोड़ी गईं। पूछताछ के दौरान सामने आए नशीले पदार्थों एवं हथियारों के सप्लायर को भी नामजद किया गया है तथा उसकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।
आप को बात दे कि दूसरी कार्रवाई के दौरान एएसआई तलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी अड्डा भटनूरा लुबाणा के पास गश्त कर रही थी, तभी रणजीत सिंह उर्फ पप्पू, निवासी गांव भगवानपुर, थाना भुल्लथ, जिला कपूरथला के संबंध में विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई।तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देसी .32 बोर पिस्तौल तथा 06 जिंदा कारतूस (7.65 बोर) बरामद किए गए।इस संबंध में एफआईआर नंबर 28 दिनांक 22.02.2026 थाना भोगपुर में आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत दर्ज की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि गांव में चल रहे झगड़ों के कारण हथियार और गोला-बारूद उसके एक परिचित द्वारा उपलब्ध करवाए गए थे। उक्त व्यक्ति को मामले में नामजद कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है

