


जालंधर : जालंधर पुलिस देर रात शहर में डीसीपी संदीप शर्मा के नेतृत्व में विशेष नाकाबंदी कर सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया। देर रात थाना तीन प्रभारी जतिंदर सिंह की तरफ से दमोरिया पुल लगाए गए नाकों के दौरान आने-जाने वाले हर वाहन को रोककर बारीकी से जांच की गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों सहित हर प्रकार के वाहनों की तलाशी ली गई और दस्तावेजों की पूरी जांच की गई। 
डीसीपी संदीप शर्मा ने बताया कि इस चेकिंग का मुख्य उद्देश्य शहर में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि रात के समय विशेष चौकसी बरती जा रही है। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले काफी लोगों के चालान भी काटे गए। चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी जतिंद्र सिंह अपनी पुलिस पार्टी टीम सहित मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई के दौरान थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।

