संतोखपुरा डॉक्टर यशपाल के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : बीते दिनों में संतोखपुरा में डॉक्टर यशपाल के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर मैडम धनप्रीत कौर ने प्रैस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौलें बरामद की गई हैं। जिसमें एक 30 बोर की और एक 32 बोर की है, जिनमें मैगज़ीन लगी हुई हैं। वहीं एक पिस्तौल 32 बोर की, एक रेंज पिस्टल 30 बोर की और एक मैगज़ीन 30 बोर बरामद की गई है।IMG 20260303 WA0075 आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी गांव बडाला जोहल भाणा जंडियाला और लवप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव बडाला जोहल थाना जंडियाला गुरु अमृतसर के रूप में हुई है।आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 55 दिनांक 28.02.2026 / 25,109 बीएनएस और 25 आत्मज संख्या अधिनियम थाना 8 में दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हथियार बरामद किया है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जगजीत सिंह के खिलाफ एक मामला पहले से दर्ज है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों से अन्य घटनाओं और बरामद हथियारों के बारे में पूछताछ की जाएगी।आप को बता दें कि यह घटना 28 फरवरी की रात 1.40 बजे बाइक सवार 2 आरोपियों ने डॉक्टर की नई कार और उसके घर पर फायरिंग की थी। जिसके बाद वह घटना स्थल से फरार हो गए थे। आरोपियों ने बाइक पर धार्मिक झंडा लगाया हुआ था और करतारपुर की ओर निकल गए थे। जिसके बाद से पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तालाश में जुट गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। हमलवारों ने डॉक्टर के घर और कार पर 10 गोलियां चलाई थी

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page