जालंधर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन: नई कार्यकारिणी का हुआ विस्तार  

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर:   जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष राजेश थापा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प दोहराया गया।  राम नवमी पर विशेष सेवा बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 26 मार्च को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव (राम नवमी) के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा के दौरान एसोसिएशन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए मिनरल वाटर (शुद्ध जल) का विशेष लंगर लगाया जाएगा। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सेवा के लिए यह कदम उठाया गया है।  नई कार्यकारिणी की घोषणा इसी बैठक के दौरान एसोसिएशन की नई टीम का भी विस्तार किया गया और नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई टीम का विवरण इस प्रकार है:  अध्यक्ष: राजेश थापा  जनरल सेक्रेटरी: रमेश गाबा  कैशियर: संदीप कुमार  सीनियर उपाध्यक्ष: ऋषि शर्मा और बलदेव कृष्ण  उपाध्यक्ष: त्रिलोक चुघ, सुरिंदर वर्मा, इंद्रजीत सिंह सेठी, राजेश शर्मा (टिंकू) और बलराज सिंह  जॉइंट सेक्रेटरी: कमल गंभीर, सुरिंदर कुमार, उदय कुमार, ओंकार, साहिल, संदीप हैप्पी, सूरज महिंद्रू और जगमोहन जुल्का  कार्यालय सचिव: कमलजीत पवार और सुनील मेहरा  पी.आर.ओ. (PRO): सुनील ढींगरा, सुभाष चंद्र, हरीश कुमार और हरप्रीत शैली  सलाहकार: सुरिंदर बेरी और रमेश हैप्पी  अध्यक्ष राजेश थापा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई टीम पूरी निष्ठा और तनदेही के साथ फोटोग्राफर्स बिरादरी के हितों और समाज सेवा के कार्यों के लिए समर्पित रहेगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page