
जालंधर : जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर शहरी के प्रेसिडेंट राजिंदर बेरी ने DM गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस की CBI जांच और इस केस से जुड़े मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। जिस तरह से पंजाब सरकार के मंत्री ने सरकारी काम में दखल दिया और टेंडर को लेकर ऑफिसर को अपने घर बुलाया और ऑफिसर पर दबाव बनाया, उसे पीटा, बेइज्जत किया। उस ऑफिसर का वीडियो बनाया, उस ऑफिसर और उसके परिवार को गैंगस्टर से मरवाने की धमकी दी। और मंत्री ने कहा कि मेरे ऑर्डर के बिना कोई काम नहीं होना चाहिए। सुसाइड करने से पहले DM ने वीडियो बनाया और मंत्री का नाम लेकर कहा कि मुझे मंत्री परेशान कर रहे हैं। इसी बात से दुखी होकर ऑफिसर ने यह कदम उठाया कि वह सुसाइड करने पर मजबूर हो गया। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि इस मामले की CBI जांच हो और मंत्री के खिलाफ एक्शन लिया जाए और केस दर्ज करके मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया जाए। यह आम आदमी पार्टी सरकार खुद को आम आदमी बताकर अधिकारियों के साथ गलत व्यवहार कर रही है और लोगों को धोखा दे रही है। लाल जीत भुल्लर की प्रॉपर्टी की जांच होनी चाहिए और उनके कार्यकाल में किए गए कामों की भी जांच होनी चाहिए। इस मौके पर जालंधर वेस्ट, पवन कुमार सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, गुरविंदरपाल सिंह बंटी नीलकंठ, निर्मल कोट सादिक, डॉ. जसलीन सेठी, बलराज ठाकुर, सुदेश भगत, अरुण रतन, सोनू संधर, गुलशन मिड्डा, शालू जरेवाल, बॉबी सोंधी, मदन लाल नाहर, लवी सोहल, ब्रह्म देव सहोता, अक्षवंत खोसला, निशांत घई, विक्रम शर्मा, सूरज प्रकाश लाडी, रणदीप सूरी, हामिद मसीह, अंगद दत्ता, रशपाल जाखू, अनिल कुमार, मक्खन सिंह, मस्त राम, विक्की प्रधान, ईश्वर सोकर, प्रेम नाथ दकोहा, विक्रम भंडारी, नरेश वर्मा, जगजीत जीता, अवतार विरदी, वरिंदर कुमार, अश्विनी मल्होत्रा, रोहन चड्ढा, अशोक खन्ना, वंदना मेहता, मुकेश ग्रोवर, मंगा सिंह मुधर, सत्यम जयरथ, पारू जैन, गौतम खोसला, लेख राज, भारत भूषण, मास्टर शरीफ चंद, अखिलिंदर, मनीष पाहवा मौजूद थे।