
जालंधर : वार्ड नंबर -80,जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में पंजाब राज्य रक्त आधान परिषद द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की। इस कार्यक्रम में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन आश्विन अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने अपनी टीम के साथ शिविर में पहुंचकर लोगों से रक्तदान करने की अपील की और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा इंडस्ट्रियल एरिया के प्रधान हरभजन सिंह सैनी सहित कई गणमान्य डॉक्टर और समाजसेवी भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता और इससे कई जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग देने की अपील की।