भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा आज नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडल नंबर 1, 2, 3 एवं 4 में संगठनात्मक मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ स्थानीय पाटिल जौनपुर साईं दास स्कूल में किया गया और इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के इतिहास से लेकर और भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पिछले 13 सालों में जन कल्याणकारी और जनहितैषी योजनाएं जो भारत के लोगों के लिए चलाई जा रही है उन सभी उपलब्धियां पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसका उद्घाटन अविनाश राय खन्ना द्वारा किया गया और प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र की शुरुआत भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज द्वारा की गई इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रांत सह कार्यवाह डॉक्टर सतीश शर्मा भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश की तरफ से पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,अनिल सरीन प्रदेश सचिव,सूरज भारद्वाज,मीनू सेठी,रमन पब्बी,मुख्य रूप से उपस्थित थे इस प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह डॉक्टर सतीश शर्मा ने संघ की ओर से चलाए जा रहे पंच परिवर्तन पर संक्षेप से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
और उसके बाद संक्षेप से सत्रों की शुरुआत की गई प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने बताया कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली, नीतियों एवं जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों से अवगत कराना है, ताकि वे आगामी समय में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और ऐसे प्रशिक्षण शिविर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अनिल सरीन ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी और संगठन में अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरणा उत्पन्न करते हैं। इस प्रशिक्षण शिवा शिवर के एक सत्र में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज ने बताया कि कार्यशाला संगठन को मजबूत और संगठित बनती हैइस अवसर पर मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जा सके। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री अशोक सरीन,जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, भूपेंद्र कुमार, जिला सचिव अमित भाटिया,पार्षद भगवत प्रभाकर, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आरके, अनुज शारदा, सनी शर्मा,दिनेश खन्ना,हेमंत खन्ना, मन्हास पाराशर,गुरदीप सिंह, गोपाल किरण भगत, सरताज अल्वी, रोशन लाल, मोहम्मद सिकंदर, राजेश कुमार, मनीष पाठक, ,कमल भगत, निशान सिंह, परमजीत सिंह, धवन प्रीत, प्रवेश कुमार, समीर मोदी, मनोज कुमार, नवनीत भारद्वाज, अश्विनी बब्बर ,रजनीश सहगल, राजू कश्यप, जोगिंदर बहल ,दीपक कश्यप, बृजमोहन, संदीप महाजन ,प्रेम कुमार, रवि कुमार रितेश मन्नू, अश्विनी भगत ,राजा ,प्रधान संतोष बलानी, शंकर लाल,अनिल मोहिंदरू, उपस्थित थे

Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page