
जालंधर : सूर्या एन्क्लेव के पास स्थित गुरु गोबिन्द सिंह ऐवन्यू में दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरा ने एक कारोबारी की बेटी का पर्स छीन लिया। लूट के दौरान के परिवार ने शोर मचाया और लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण लुटेरा भागने में कामयाब हो गया परिवार ने वारदात की शिकायत पुलिस को दी और पुलिस जांच में जुट गई।जानकारी देते हुए गुरु गोबिन्द सिंह ऐवन्यू के रहने वाले विक्रांत गुप्ता ने बताया उसकी बहन चेनाली की शादी मंडी गोबिंदगढ़ में हुई है। वह परिवार से मिलने के लिए अपने मायके घर आई हुईं थी और किसी काम से बाहर जाने के लिए घर के बाहर गली में खड़ी गाड़ी में बैठने लगी थी तो पीछे से आया बाइक सवार लुटेरे ने उसके हाथ में पकड़ा हुआ पर्स छीन लिया।पर्स में हजारों रुपये की नकदी, सोने के गहने, घर की चाबियाँ सहित जरूरी दस्तावेज थे। वारदात के दौरान परिवार लुटेरे के पीछे भागा लेकिन बाइक रफ्तार ज्यादा होने के कारण में लुटेरा भागने में कामयाब हो गया।लूट के दौरान सारी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। उन्होंने लूट की शिकायत थाना रामामंडी की पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई। वारदात के बाद घटनास्थल पर जमा हुआ इलाका निवासियों ने पुलिस से इलाके में गश्त की गुहार लगायी है ताकि चोर लुटेरों के मन में डर बना रहे और वारदातें कम हो सके।