जालंधर में प्रवासी मजदूरों को 5 किलोग्राम के एफ.टी.एल. एल.पी.जी. सिलेंडर करवाए गए उपलब्ध

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : जिला खाद्य एवं सिविल सप्लाई कंट्रोलर नरिंदर सिंह ने आज बताया कि जिले भर में प्रवासी मजदूरों को एफ.टी.एल. 5 किलोग्राम एल.पी.जी. सिलेंडर प्रदान किए जा रहे है, ताकि उन्हें अपने रोजाना खाना पकाने की जरूरतों को पूरा करने में कोई मुश्किल न आए।उन्होंने कहा कि मजदूरों और उनके परिवारों तक गैस सप्लाई की आसान पहुंच सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में विशेष कैंप भी लगाए जा रहे है। इस पहल के तहत आज हेमको ग्रुप लिमिटेड में एक कैंप लगाया गया, जहां जरूरतमंद मजदूर परिवारों में लगभग 20 एफ.टी.एल. सिलेंडर वितरित किए गए।कैंप में डी.एफ.एस.सी. नरिंदर सिंह और हेमको ग्रुप लिमिटेड के चेयरमैन शाम गुप्ता भी मौजूद थे।उन्होंने कहा कि इन कैंपों का उद्देश्य प्रवासी मजदूरों को पोर्टेबल एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध कराकर उन्हें सुविधा प्रदान करना है, ताकि उनके रोजमर्रा के जीवन में कोई असुविधा न हो।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page