
जालंधर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा वेस्ट, कैंट और सेंट्रल विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शीतल अंगूराल जगबीर बराड़ सरबजीत सिंह मक्कड़,चेतन जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, रवि महेंद्रू, अमरजीत सिंह अमरी,पुनीत शुक्ला,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, राजेश कपूर ,अमरजीत सिंह गोल्डी,मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित हुए इन शिविरों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर मंथन किया। कार्यक्रम में विभिन्न नेताओं ने पंजाब के विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था को लेकर अपने विचार रखे।चेतन जोशी ने कहा कि पंजाब की जवानी, किसानी, व्यापार की तरक्की और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2027 में भाजपा सरकार बनना समय की मांग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया।रवि महेंदरू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य और भाजपा का प्रभावी संगठनात्मक प्रदर्शन पंजाब में बदलाव का मजबूत आधार बनेगा।
शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि वर्तमान पंजाब सरकार ने चार वर्षों में भ्रष्टाचार की चरम सीमा पार कर दी है तथा राज्य पर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चढ़ा दिया है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है।मनोरंजन कालिया ने कहा कि जनसंघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और मेहनत की बदौलत भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है और यही कार्यकर्ता पंजाब में भी नई मिसाल कायम करेंगे।विक्की गुजराल ने कहा कि भगवंत मान सरकार केवल सोशल मीडिया के सहारे विकास का दावा कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर जनता को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
सरबजीत मक्कड़ ने कहा कि 2027 में भाजपा सरकार बनने पर कैंट क्षेत्र सहित पूरे पंजाब में विकास के नए रास्ते खोले जाएंगे और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।जगबीर बराड़ ने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी, नशा तस्करी और प्रशासनिक धक्केशाही बढ़ी है, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।अशोक सरीन हिक्की ने सफल प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और समर्पण भाव की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती से ही पार्टी को सफलता मिलेगी।पुनीत शुक्ला ने कहा कि भाजपा के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ता पंजाब में सरकार बनाने का रिकॉर्ड स्थापित करेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।रमन पब्बी ने बताया कि वेस्ट, कैंट और सेंट्रल विधानसभा क्षेत्रों में सफल प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने में पुनीत शुक्ला, मनीष विज, शालू, प्रमोद कश्यप समेत सभी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों में भी इसी उत्साह के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इन प्रशिक्षण शिविरों में मुख्य रूप से उपस्थित,राजन अंगूराल, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,अश्विनी भंडारी ,दर्शन लाल भगत, दविंदर भारद्वाज,जिला सचिव अमित भाटिया अश्विनी अटवाल,रजनीश सहगल,दीपाली बागड़ियां,विकी गुजराल,शालू ,श्याम शर्मा,मुनीश बल, सोनू चौहान,अजय ठाकुर, कुणाल शर्मा,सुनील चोपड़ा, विकास शर्मा ,राणा नयर, दलेर सिंह चठा, राजीव भगत, संजीव शर्मा,दिनेश चौहान,सुमन राणा,रजनी भगत,मनदीप शेरा, लेविश अंगूराल,वरुण तनेजा, तरसेम थापा,अमित संधा, चंद्रजीत संधा,पीयूष पाठक, सरबजीत अटवाल, जसा फिरोजपुरिया,किरण भगत, प्रदीप खुल्लर ,सुरजीत सिंह, गिन्नी,भगत मनोहर लाल,राजेश अरोड़ा, मनोज वढ़ेरा, शक्ति भगत ,गौरवसैनी, जतिंदर झा, निखिल अरोड़ा, कुमद शर्मा,सरवन झा ,गगनअरोड़ा,मुरारी लाल,भार्गव राजीव वर्मा,गरीश सभरवाल, डिंपल शर्मा, अजय वर्मा,अमरजीत,राजेश भगत ,रमेश महाजन, चंदन रखेजा ,क्षितिज ढल, टीटू कपानिया ,संदीप कुमार,डॉक्टर विनीत शर्मा ,सतपाल बठला ,मनोज अग्रवाल,अंकुर रती, नरेश विज, जसवीर जज, जवाहर सूद, राम लुभाया,डेविड, कुंवर सरताज, शिव दर्शन अभी, कुलदीप मानक, राहुल जमवाल,जस जोहल, डिंपी लूबाना,अनुज शारदा,गौरव राय,बब्बू यादव,अर्जुन सिंह हैप्पी, रवि विनायक, तेजिंदर बोनी, रजनी भगत,प्रमोद कश्यप, मीना राणा,नरेश वालिया, हरविंदर भट्टी,संजीव जमवाल,संजीव भास्कर, विकास कैथ,अनु माटा,उषा रानी, राजेश मोहन बजाज,अनिल ठाकुर,बलराज बदन, वरिंदर करवल ,सुशील चौहान, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे