आप’ के खरीदे हुए सांसद भागे, ‘फ्रॉड पार्टी’ के साथ हुआ ‘फ्रॉड’: परगट सिंह

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी के सात सांसदों को पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीति गंदी हो गई है। अब विचारधारा की लड़ाई हटकर सिर्फ सत्ता की लड़ाई रह गई है। परगट ने कहा कि भाजपा की बी-टीम के सदस्य वापिस मेन टीम में लौट गए हैं। इसमें कोई हैरान होने वाली बात नहीं है। उन्होंने तंज कसा कि ‘फ्रॉड पार्टी’ के साथ ‘फ्रॉड’ होना कोई बड़ी बात नहीं है।परगट सिंह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने सिलेक्टिव सांसद पैसे लेकर लगाए थे, जो अब भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि इन राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में जाने से पंजाब को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि इन सभी में से एक दो को छोड़कर किसी ने पंजाब की कभी बात ही नहीं की। न ही कभी राज्यसभा में पंजाब का कोई मुद्दा ही उठाया है।परगट सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के बाद भाजपा को पता चल गया था कि वह पंजाब में अपनी जगह नहीं बना सकते हैं, तो उन्होंने पंजाब में अपनी बी-टीम आम आदमी पार्टी को सत्ता दिलवा दी। भाजपा को पता था कि पंजाब से भाजपा के इतने सांसद आ नहीं सकते थे, इसलिए आम आदमी पार्टी को कहकर सांसद लगवाए। उन्होंने कहा कि भाजपा वही वॉशिंग मशीन है, जो किसी भी बड़े से बड़े दागी नेता को भी बेदाग सफेद रंग में बदल देती है।पूर्व शिक्षा मंत्री परगट ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से इन नेताओं को गद्दार बताने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सांसद नहीं बल्कि खुद आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री गद्दार हैं, जिन्होंने पंजाब की जनता को मूर्ख बनाया और उनके साथ धोखा किया। अपने किसी भी वादे पर आप सरकार खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि आप के सांसद राघव चड्ढा भी दो साल तक पंजाब के सुपर सीएम के तौर पर रहे हैं, सभी को पंजाब के लोगों को जबाव देना होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा जैसे ईडी और सीबीआर्ई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करके नेताओं को डरा धमका कर अपनी पार्टी में शामिल करवा लेती है, उसी तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी भी कर रही है। पार्टी को अभी और भी झटके लगेंगे। क्योंकि ईडी उनके मंत्री संजीव अरोड़ा के घर एक बार आ चुकी है, अब जल्द ही बाकी नेताओं पर भी शिंकजा सका जा सकता है।उन्होंने कहा कि आम आदम पार्टी के इन गूंगे-बोले सांसदों और विधायकों को किसी भी पार्टी को शामिल करवाने से बचना चाहिए, ऐसे लोगों का करना ही क्या है। जनता का विश्वास टूटता है। अब लोगों का चारों स्तंभ से विश्वास टूटता जा रहा है। पहले इन लोगों की ड्यूटी पंजाब के लिए होनी चाहिए थी, न की किसी पार्टी के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के हित में सिर्फ कांग्रेस ही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़कर भी कुछ नहीं बिगाड़ सकेगी। उनका कुछ नहीं बनने वाला है।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page