
जालंधर : आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली के नेतृत्व में आज वार्ड नंबर 6 में एक विशाल जॉइनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब इन पार्टियों के कई प्रमुख नेताओं ने अपने साथियों और परिवारों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।इन प्रमुख चेहरों ने बदला पाला जॉइनिंग कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रभावशाली नेताओं ने नितिन कोहली की कार्यशैली पर भरोसा जताया
भाजपा: राजविंदर सिंह (जनरल सेक्रेटरी, एस.सी. मोर्चा), निर्मल सिंह (सीनियर लीडर), विजय कुमार (बूथ प्रधान)।
कांग्रेस: दलबीर सिंह (वाइस प्रेसिडेंट), प्रभजोत सिंह (वाइस प्रेसिडेंट, जालंधर)।
BSP: सरबजीत सिंह झमट्ट, मोहन सिंह (वार्ड प्रधान), राजवीर सिंह, संदीप कुमार, अशोक कुमार, करनप्रीत, अर्शप्रीत, कुलदीप सिंह, कृष्ण प्रकाश।
अन्य गणमान्य: समाजसेवी चरणजीत सिंह मिन्हास, गुरमुख सिंह, रजिंदर सिंह, गुरबचन सिंह, जगदीश कुमार, हैप्पी, कमल।
युवा वर्ग: हरमनदीप सिंह, हर्ष सिंह, गुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह भोगल, जतिंदर कुमार, गुरप्रीत सिंह और दमन।
इस अवसर पर नितिन कोहली ने नए शामिल हुए सदस्यों का स्वागत किया और उनके साथ क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा “मेरा मुख्य उद्देश्य राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा करना है। हमने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के काम प्राथमिकता से करवाए हैं। जालंधर सेंट्रल में सड़कों, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और सीवरेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने साझा किया कि वे नितिन कोहली की निष्पक्ष कार्यशैली से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहने के बावजूद जब भी वे जनहित के कार्यों के लिए कोहली के पास गए, उन्होंने कभी भी राजनीतिक मतभेद को बीच में नहीं आने दिया और हमेशा मदद की।वार्ड इंचार्ज त्रिलोक सिंह सरां की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा। जानकारों का मानना है कि जालंधर सेंट्रल में लगातार हो रही इन जॉइनिंग्स से आम आदमी पार्टी का आधार काफी मजबूत हो गया है। नितिन कोहली ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी की जनहितैषी नीतियों के कारण संगठन और अधिक सशक्त होगा।