पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने 19 प्रमुख इलाकों में विशेष चलाया CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन)

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

पंजाब सरकार की “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर के 19 प्रमुख इलाकों में विशेष CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद करते हुए 23 लोगों को गिरफ्तार किया।यह ऑपरेशन कमिश्नर पुलिस धनप्रीत कौर (IPS) के दिशा-निर्देशों और डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों (PPS), एडीसीपी सिटी-1  आकरशी जैन (IPS) और एडीसीपी PBI परमजीत सिंह (PPS) की अगुवाई में चलाया गया।पुलिस ने बताया कि यह सर्च ऑपरेशन सब-डिवीजन स्तर पर संबंधित अधिकारियों की निगरानी में किया गया, जिसमें SHO सहित करीब 220 पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। अलग-अलग टीमें बनाकर नाकाबंदी और छापेमारी की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में नशा तस्करी और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करना था।

बरामदगी का विवरण:

  • 1 किलो 582.7 ग्राम हेरोइन
  • 500 ग्राम (अन्य नशीला पदार्थ)
  • 120 नशीली गोलियां
  • 110 नशीले कैप्सूल

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 23 आरोपियों के कब्जे से यह नशा बरामद किया। सभी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत 23 मामले दर्ज किए गए हैं।कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में नशे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 112 या एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page