देहात पुलिस की कार्रवाई में कॉलेज बस घटना में 06 व्यक्ति वाहन व हथियार सहित काबू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : स. हरविंदर सिंह विरक, पी.पी.एस., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जालंधर देहात के दिशा-निर्देशों के अनुसार जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉलेज बस को घेरकर एक छात्र के साथ मारपीट करने तथा क्षेत्र में दहशत फैलाने के मामले में 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए ओंकार सिंह बराड़, उप-पुलिस अधीक्षक, सब-डिवीजन नकोदर ने बताया कि दिनांक 28.04.2026 को CT कॉलेज जालंधर की बस छात्रों को छोड़ने के लिए जालंधर से नकोदर की ओर जा रही थी। जब बस जियो पेट्रोल पंप मुद्दां के पास शाम करीब 5:00 बजे पहुंची, तो तीन गाड़ियों (बोलेरो, थार रॉक्स, स्कॉर्पियो) तथा कुछ मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा बस को घेरकर रोक लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने डंडे, बेसबॉल बैट, हॉकी, किरपान आदि हथियारों से लैस होकर बस में घुसकर छात्र हरसाहिल सिंह उर्फ साहिल पुत्र बलविंदर सिंह निवासी इस्माइलपुर के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकियां दीं। इस घटना से बस में सवार छात्रों तथा आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए विनीत अहलावत, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक (जांच) तथा ओंकार सिंह बराड़ की अगुवाई में इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह, प्रभारी थाना सदर नकोदर तथा इंस्पेक्टर पुष्प बाली, इंचार्ज सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण की टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आधुनिक एवं तकनीकी तरीकों से जांच कर 13 नामजद एवं 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 95 दिनांक 29-04-2026, धारा 109, 115(2), 118, 191(3), 190, 351(2), 61(2) BNS थाना सदर नकोदर में दर्ज किया गया।जांच के दौरान पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनके कब्जे से 02 गाड़ियां (थार रॉक्स और स्कॉर्पियो) सहित हथियार बरामद किए गए हैं।IMG 20260429 WA0464 पकड़े गए आरोपियों की पहचान दलवीर सिंह उर्फ बावा पुत्र राज कुमार निवासी इस्माइलपुर, तलविंदर सिंह उर्फ तेज़ी पुत्र परमजीत सिंह निवासी खानपुर ढड्डा,अशन कुमार उर्फ अशन पुत्र मनजीत सिंह निवासी तलवंडी सलेम, परविंदर सिंह उर्फ परम पुत्र सुच्चा सिंह निवासी नशीरेवाल, जिला कपूरथला, हरदीप सिंह दीपा पुत्र साबी निवासी तलवंडी सलेम,सागर पुत्र अर्जन उर्फ बिट्टू निवासी तलवंडी सलेम की हुई है और मौक से गाड़ी स्कॉर्पियो नंबर PB-41-E-2766,गाड़ी थार रॉक्स नंबर PB-08-FU-4114, एक किरपान, एक बेसबॉल बैट,तीन दातर (लोहे के) कि बरामद की गई पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड प्राप्त किया जाएगा तथा मामले की गहनता से जांच जारी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page