जालंधर के पंजाबी बाग झाड़ियों से मिला नवजात बच्चे का शव

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाबी बाग में कूड़ा बीनने वाली एक महिला ने झाड़ियों या कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्चे का शव देखा। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसमें कीड़े पड़ चुके थे और तेज धूप के कारण शरीर गलने लगा था। स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि कूड़ा बीनने वाली महिला ने दो-तीन दिन पहले ही इसे देखा था। उसने पास में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद सुरक्षा गार्ड मनप्रीत सिंह को फोन पर सूचित किया गया। मौके पर मौजूद लोग पुलिस और फॉरेंसिक टीम (FSL) की देरी से नाराज दिखे। राकेश कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि पुलिस कह रही है कि ‘टीमें आ रही हैं’, लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई मौके पर तैनात पुलिस अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने पुष्टि की कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक नवजात का शव पड़ा है।उन्होंने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा है। सुरक्षा गार्ड मनप्रीत सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और इसके आधार पर FIR दर्ज की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक टीम के आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का पता चल पाएगा। आसपास के लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मासूम को यहां कौन फेंक कर गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page