
जालंधर : माल रोड़ पर एजीआई प्राइड माल में स्थित 21 फिटनेस जिम में महिला ट्रेनर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिम के एक मेंबर ने उसकी मर्जी के बिना महिला को पकड़ लिया। जिसका महिला द्वारा विरोध किया गया और इस मामले को लेकर महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत थाना 6 की पुलिस को दी।पुलिस ने महिला के बयानों पर एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। महिला द्वारा पुलिस को दी शिकायत अनुसार White Diamond Resort के मालिक Honey Randhawa के खिलाफ शिकायत दी। जिसके बाद महिला की शिकायत पर हनी रंधावा को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।