जालंधर : शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) चलाया गया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया।इस अभियान में 175 पुलिस कर्मचारी और कई गजटेड अधिकारी शामिल रहे। इस मौक पर ज़ोन-1 में डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों और एडीसीपी आकर्षी जैन, जबकि ज़ोन-2 में डीसीपी (हेडक्वार्टर) परमिंदर सिंह हीर और एडीसीपी राकेश कुमार यादव ने कमान संभाली।आप को बता दें कि यह शहर के 13 मुख्य पॉइंट जैसे काजीमंडी, रामामंडी, इंदिरा कॉलोनी, भार्गो कैंप, सौफी गांव और बस्तीयात में नाकाबंदी और छापेमारी की गई।
पुलिस ने इस सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से 30.8 ग्राम हेरोइन और 16 नशीली गोलियां बरामद कीं।आप को बता दें कि शहर के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 मामले दर्ज किए गए हैं।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों का उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नशों के खिलाफ जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम: 112 या एंटी ड्रग हेल्पलाइन: 97791-00200 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।