“3G Hut”हुक्का फ्लेवर व तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई, एक काबू

Action taken against those selling “3G Hut” hookah flavours and tobacco products, one arrested

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर में बिना लाइसेंस और अवैध रूप से हुक्का फ्लेवर व तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर IPS के दिशा-निर्देशों पर की गई।जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर-6 की प्रभारी इंस्पेक्टर रजवंत कौर की टीम ने मोता सिंह मार्केट स्थित “3G Hut” नामक दुकान पर छापेमारी की।

रेड के दौरान पुलिस ने दुकान से बिना लाइसेंस विभिन्न प्रकार के हुक्का फ्लेवर और तंबाकू उत्पाद बेचने के आरोप में सीता राम चौधरी निवासी बिहार (हाल निवासी खुरला किंगरा, जालंधर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से विभिन्न ब्रांडों के हुक्का फ्लेवर, तंबाकू उत्पाद और ई-सिगरेट (डिस्पोजेबल पॉड डिवाइस) बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, दुकान मालिक विनय बख्शी की तलाश जारी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दुकान मालिक के खिलाफ पहले भी इसी मामले में केस दर्ज हो चुका है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध तंबाकू और नशे से जुड़े उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page