

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण चुग को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राकेश राठौर ने कहा कि तरुण चुग एक अनुभवी, समर्पित और जुझारू संगठनकर्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी और राष्ट्रहित के लिए कार्य किया है। उनका राज्यसभा में पहुंचना न केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे पंजाब के लिए भी सम्मान की बात है।
राठौर ने कहा कि तरुण चुग राज्यसभा में पंजाब, पंजाबियत तथा पंजाब के लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और प्रदेश के हितों की मजबूती से पैरवी करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में तरुण चुग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा तरुण चुग को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। राज्यसभा में उनका अनुभव और दृष्टिकोण देश की नीति निर्माण प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाएगा।
राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तरुण चुग के राज्यसभा सदस्य बनने पर गर्व महसूस कर रहा है और उन्हें विश्वास है कि वे सदन में पंजाब की आकांक्षाओं, युवाओं, किसानों, उद्योगों तथा आम जनता की आवाज को प्रभावशाली ढंग से उठाएंगे।
अंत में राठौर ने तरुण चुग के सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व और अनुभव पंजाब तथा देश दोनों के विकास में नई ऊर्जा प्रदान करेगा।