पंजाब प्रेस क्लब जालंधर के क्लॉक टावर के नवीनीकरण का सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी ने किया उद्घाटन

The renovation of the clock tower of Punjab Press Club Jalandhar was inaugurated by the Chancellor of CT University, Charanjit Singh Channi.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब प्रेस क्लब जालंधर के ऐतिहासिक क्लॉक टावर के नवीनीकरण का उद्घाटन आज सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर सरदार चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा विधिवत रूप से किया गया।इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. मनवीर सिंह, प्रो-चांसलर हरप्रीत सिंह तथा अजय चड्डा (पूर्व प्रधान, गीता मंदिर मॉडल टाउन) विशेष रूप से उपस्थित रहे।IMG 20260616 WA0301 कार्यक्रम के दौरान पंजाब प्रेस क्लब जालंधर के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सैनी तथा गवर्निंग काउंसिल की पूरी टीम ने मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।अपने संबोधन में चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक धरोहरों का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब का क्लॉक टावर पत्रकार समुदाय की पहचान और विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा इसका पुनरुद्धार आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्मारक सिद्ध होगा। IMG 20260616 WA0302उन्होंने कहा कि पंजाब प्रेस क्लब ने हमेशा रचनात्मक और सकारात्मक भूमिका निभाई है तथा हम सभी को अपनी विरासतों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत रहना चाहिए।स्वागत भाषण में जसप्रीत सिंह सैनी ने बताया कि फरवरी 1982 में स्थापित क्लॉक टावर की घड़ी काफी समय से खराब थी, जिसे दोबारा चालू और दुरुस्त करने में सीटी इंस्टीट्यूट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर की विरासत को संरक्षित करने में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।IMG 20260616 WA0233क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. लखविंदर सिंह जौहल ने कहा कि प्रेस क्लब जहां पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण मंच है, वहीं यह आम लोगों को अपनी बात रखने के लिए एक निष्पक्ष मंच भी उपलब्ध कराता है।धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सतनाम मानक ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी और सीटी संस्थान ने हमेशा पत्रकार समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शहर और पंजाब के विकास में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता एक जोखिम भरा कार्य है, फिर भी पत्रकार निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।डॉ. मनवीर सिंह और हरप्रीत सिंह ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से विरासत स्थलों और धरोहरों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख हस्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर राजेश थापा, तेजिंदर कौर थिंद, परमजीत सिंह रंगपुरी, मनदीप शर्मा, शिव शर्मा, सुक्रांत सफरी, राजेश योगी, जतिंदर पाल सिंह, नवीन शर्मा, मलकीत सिंह बराड़, मदन भारद्वाज, रमेश गाबा, दविंदर ठाकुर, हरजिंदर सिंह, वरिंदर राजपूत, राजीव धामी, संदीप वर्मा,निशा शर्मा सहित मीडिया जगत से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page