जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां की शुरू

The district administration has started preparations for the Independence Day celebrations.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है।डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज इस संबंध में ए.डी.सी. (जनरल) अमनिंदर कौर समेत विभिन्न विभागों के साथ बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह को निर्विघ्न और उचित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की। इस मौके पर ए.डी.सी.पी. सुखविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने इस राष्ट्रीय महत्व के समारोह को देशभक्ति की भावना से मनाने के लिए सभी अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही और जिम्मेदारी से निभाने के निर्देश दिए। वालिया ने कहा कि समारोह के दौरान शानदार मार्च पास्ट, विद्यार्थियों द्वारा मास पीटी शो और देशभक्ति की भावना पर आधारित सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए जाएंगे।

उन्होंने समारोह के दौरान अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी पर जोर दिया ताकि उनके अंदर देशभक्ति पैदा की जा सके। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न विभागों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागाध्यक्ष इस संबंध में सूचियां 7 अगस्त तक भेजना सुनिश्चित करें।उन्होंने बताया कि इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियों का बंटवारा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस विभाग को सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त, उचित पार्किंग, ट्रैफिक के वैकल्पिक प्रबंध समेत अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समारोह स्थल के साथ-साथ चौराहों की सफाई, सजावट, बैठने के प्रबंध, पीने का पानी, सुगम प्रवेश, निर्बाध बिजली आपूर्ति, फायर ब्रिगेड आदि समेत सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि समारोह के दिन लोगों की सुविधा के लिए स्टेडियम में आवश्यक मैडिकल टीमें और एंबुलेंस तैनात की जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि समारोह से पहले रिहर्सल के दौरान भी मेडिकल सहायता का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को समुचित प्रबंधों की व्यक्तिगत तौर से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि इस महत्वपूर्ण समारोह को सुचारू ढंग से करवाया जा सके।बैठक में एस.डी.एम.शुभी आंगरा और शायरी मल्होत्रा, जिला शिक्षा अधिकारी (सेकंडरी) डा. गुरिंदरजीत कौर, जिला राजस्व अधिकारी नवदीप सिंह भोगल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page