

जालंधर, इंसानियत द फैन एसोसिएशन की टीम द्वारा आज जालंधर के प्रमुख बीएसएफ चौक पर पंजाब के शिक्षा मंत्री धरमिंदर प्रताप सिंह के इस्तीफे की खुशी मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने इसे छात्रों की आवाज़ और उनके हितों की जीत बताते हुए अपनी खुशी व्यक्त की।
एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए और सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर इंसानियत द फैन एसोसिएशन के अध्यक्ष राघव जैन, महासचिव गौरव जैन, संयुक्त सचिव शुभम चलाना, संयुक्त कैशियर उदित जैन, अमनप्रीत, संदीप तथा नोना उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर छात्रों के हित में अपनी आवाज़ बुलंद करने का संकल्प भी दोहराया।