श्री तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर संत समाज ने दिया पुलिस कमिशनर को लिखित रूप में शिकायत

Shri Talab Temple Management Committee and Sant Samaj gave a written complaint to the Police Commissioner.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : बीते दिनों में सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरचाजी को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, दो दिन पहले नगर निगम के मेयर वीनित धीर की शुकराना यात्रा के दौरान श्री देवी तालाब मंदिर में ईंट पत्थर चलाने वाले बदमाशों के खिलाफ संत समाज और श्री तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से पुलिस कमिशनर दफ्तर में शिकायत दी गई। शिकायत में मंदिर के अंदर पत्थरबाजी करने वाले बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई और मंदिर के अंदर सिक्योरिटी भी बढ़ाने की बात रखी गई।IMG 20260804 WA0151 पत्रकारो को जानकारी देते हुए भारत साधू समाज की ओर से महंत बंसीदास ने कहा कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुई घटना निंदनीय हैं।सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। देश-विदेश से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहां माता श्री त्रिपुरमालिनी जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इतना ही नहीं, पंजाब की काफी  मंदिर समितियां भी श्री सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं। ऐसे प्रतिष्ठित एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल में कुछ असामाजिक एवं शरारती तत्वों द्वारा पत्थरबाजी, हंगामा, तोड़फोड़ तथा धार्मिक मर्यादा को भंग करने की घटना समूचे सनातन समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है।मंदिर परिसर में हुई इस घटना से श्रद्धालुओं में भय, अफरा-तफरी और असुरक्षा का वातावरण पैदा हो गया। मौक पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई तथा मंदिर का पवित्र धार्मिक वातावरण भी प्रभावित हुआ। यह केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि सनातन धर्म की आस्था और करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं पर सीधा प्रहार है। वहीं पुलिस की ओर से दोषियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर टीमें तैनात कर दी गई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page