

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने अपने 14 दिवसीय संगठनात्मक प्रवास अभियान के तहत उत्तरी और वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर-1 और बस्ती गुजा मंडल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आर.के. मल्होत्रा, रिशी बहल एवं मंडल प्रभारी सनी शर्मा व हिमांशु शर्मा भी उपस्थित रहे।
प्रवास के दौरान अशोक सरीन हिक्की ने गौरी शंकर मंदिर, पंचवटी धर्मशाला में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित बैठकों में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन्होंने अनिल शर्मा, सूर्य मिश्रा, सुरेंद्र सेठ, प्रवीण अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, अश्विनी भगत, उमेश बत्रा, पार्षद गुरदीप फौजी, रवि शंकर, प्रदीप अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, हिमांशु शर्मा, इंद्रजीत देओल, भूपेंद्र कुमार तथा पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा सहित अनेक भाजपा नेताओं के निवास स्थान पर जाकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ बैठकें कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्रवास लगातार जारी रहेंगे।