मान सरकार के ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के दूसरे फेज के तहत वार्ड नंबर 80 में सफाई अभियान शुरू

Cleanliness drive begins in Ward No. 80 under the second phase of Mann government's 'Mission Clean Punjab'

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के दूसरे फेज को आगे बढ़ाते हुए वार्ड नंबर 80 में सफाई अभियान शुरू किया गया। अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद श्री अश्वनी अग्रवाल के नेतृत्व में वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत वार्ड में जहां-जहां कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं, वहां JCB और ट्राली की मदद से कूड़ा उठवाकर सफाई करवाई जा रही है। श्री अश्वनी अग्रवाल द्वारा अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार विशेष ध्यान दिया जा रहा है और समय-समय पर सफाई अभियान चलाए जाते हैं।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि बरसात के मौसम में साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि जगह-जगह पानी जमा होने और गंदगी के कारण डेंगू सहित अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास गंदगी न फैलाएं, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम तथा प्रशासन का सहयोग करें।उन्होंने कहा कि स्वच्छ वार्ड और स्वस्थ वातावरण के लिए सरकार के प्रयासों के साथ-साथ जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है। सभी के सामूहिक प्रयासों से वार्ड नंबर 80 को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page