पंजाब महिला सॉफ्टबॉल की टीम का जालन्धर पहुँचने पर किया अमरजीत अमरी ने स्वगात

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): पंजाब महिला सॉफ्टबॉल की टीम ने पंजाब के खेल इतिहास में पहली बार नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। टीम ने गुजरात में 36वें नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। आज टीम की सदस्य जालंधर पहुंचीं तो डिस्ट्रिक्ट सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी ने एसोसिएशन सदस्यों के साथ पंजाब महिला सॉफ्ट बॉल टीम का रेलवे स्टेशन पर हार्दिक स्वागत किया। अमरजीत अमरी ने कहा कि पंजाब महिला सॉफ्टबॉल की टीम ने इतिहास रच दिया है। ये सारी टीम बधाई की पात्र है और नेशनल गेम्स में विजय पताका ये प्रमाणित कर दिया है कि पंजाब की लड़कियां किसी से कम नहीं है। IMG 20221013 WA0525    अमरी ने पंजाब सरकार से अपील की है कि ये सभी लड़कियां गरीब परिवारों से संबंधित हैं और इन्होंने पंजाब का नाम रोशन किया है इसलिए जहां इन्हें इनका बनता हक आर्थिक मदद के रूप दिया जाए वहीं इन्हें सरकारी नौकरी देकर पंजाब की अन्य लड़कियों का भी हौसला बढ़ाया जाए। अमरी ने कहा कि एसोसिएशन पूरी तरह से इन लड़कियों के साथ है। आज रेलवे स्टेशन पर कोच इंद्रवीर सिंह, निर्मलजीत कौर मैनेजर, पीएन पासी, ममता मिन्हास, देवकी नंदन ठुकराल, गुरप्रीत सिंह, रजिंद्र सिंह पप्पी, हरजीत सिंह हीरा, इंद्रजीत चौहान, विक्रम मल्होत्रा, मनीषा, हरविंदर कौर, माधवी, रमनदीप, हीरा कुमार, संदीप कौर, मनप्रीत कौर, सिमरन, हार्दिष, कंवलजीत कौर, सोनिया, मनवीर कौर, मनप्रीत कौर का डिस्ट्रिक्टर साफ्टबाल एसोसिएशन ने भव्य स्वागत किया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page