

जालंधर: जालंधर सेंट्रल में आज आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने शहर की महिलाओं यानि की अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया। यह कार्यक्रम जालंधर- फगवाड़ा रोड पर स्थित विक्टोरिया गार्डन रिसोर्ट में आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने अपने भाई नितिन कोहली की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया।
इस रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिला वालंटियर्स, सखियां, आंगनवाड़ी वर्कर्स, जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिला कार्यकर्ता और विधानसभा क्षेत्र की अन्य महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और नितिन कोहली, आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें अपना आशीर्वाद, स्नेह और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जालंधर सेंट्रल की जमीनी स्तर पर सक्रिय महिलाओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी महिलाओं की भी भागीदारी रही।
इस कार्यक्रम में हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने अपनी पत्नी निधि कोहली के साथ महिलाओं से बातचीत की और राखी समारोह में हिस्सा लिया।इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा कि हलके की महिलाओं से सीधे संपर्क करने के लिए उन्होंने इस बार लगातार दूसरे साल रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। कोहली ने आगे कहा कि ईश्वर जब तक जीवन देगा, वह हर साल यह आयोजन इसी तरह मनाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रममें कुछ कई ऐसी महिलाएं भी पहुंचीं जिनके घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है, वो मुझमें अपना भाई पाकर मुझे राखी बांधते हुए भावुक हो गईं।
यह पारंपरिक राखी समारोह उस समय भावुक पल में बदल गया, जब हजारों बहनों ने व्यक्तिगत रूप से नितिन कोहली की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें आशीर्वाद दिया। कोहली ने कहा कि यह केवल त्योहार की रस्म नहीं थी, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते से जुड़े विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक थी। “आज हजारों बहनों ने मेरी कलाई पर राखी बांधी और मुझे आशीर्वाद दिया। मेरे लिए यह केवल सम्मान की बात नहीं है। यह उस विश्वास का प्रतिबिंब है, जिसके साथ उन्होंने मुझे अपना भाई स्वीकार किया है।
आगे उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्होंने हलका प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद क्षेत्र की महिलाओं के साथ सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए इस पहल की शुरुआत की थी। लेकिन अब पार्टी नेतृत्व और स्थानीय पार्षदों के सहयोग से यह कार्यक्रम इस वर्ष भी बेहद सफल रहा।
इस मौके पर जब उनसे आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर काम बहुत मजबूती से चल रहा है। पिछले 10 से 15 वर्षों से लंबित पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है और आम जनता से सीधा संवाद कायम किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों में आम आदमी पार्टी के पार्षद और वार्ड इंचार्ज लगनदीप सिंह, तिरलोक सरां, परवीन पहलवान, अमरदीप संदल कीनू, विक्की तुलसी, बलबीर सिंह ढिल्लों (बिट्टू), करमजीत कौर, शिवम शर्मा, राजेश बब्बर, मनमोहन राजू, पिंदरजीत कौर, लव रॉबिन, हरपाल मिंटू, कार्तिक सहोता, दीपक कुमार, राजीव गिल, नरेश शर्मा, अजय चोपड़ा, जगदीश राजा, परवीन वासन, निखिल अरोड़ा, गुरप्रीत कौर और जतिन गुलाटी शामिल रहे। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में मोहिंदर सिंह भगत, बलबीर सिंह बिट्टू, गोल्डी मरवाहा, संजीव तरहन और मनीष भी मौजूद रहे।