कांग्रेस भवन : जालंधर में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत किया बैठक का आयोजन

Congress Bhawan: Meeting organized under Leadership Development Mission in Jalandhar

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  कांग्रेस भवन, जालंधर में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में इस मिशन के प्रभारी  करमवीर सिंह बौध, राज्यसभा सांसद, हरियाणा ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस एस.सी. सेल के चेयरमैन श्री गुरप्रीत सिंह लक्की पखोके भी विशेष तौर पर इस बैठक में शामिल हुए। प्रैस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए करमवीर सिंह बौध ने कहा कि हम सब ने मिलजुल कर 2027 के चुनाव लड़ने हैं और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पंजाब में मौजूदा सरकार के राज में नशा बिक रहा है, भ्रष्टाचार चल रहा है, लॉ एंड ऑर्डर की हालत बहुत खराब है, रोजाना गोलाबारी हो रही है, हत्याएं हो रही हैं, पंजाब की मौजूदा सरकार हर फ्रंट पर बुरी तरह से फेल हो चुकी है।IMG 20260924 WA0255

इस फेल सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए हर एक कार्यकर्ता तैयार रहे। हम सब ने मिलकर डटकर इस निकम्मी सरकार के खिलाफ आने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने हैं और बहुमत के साथ 2027 में पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है। बौध ने कहा कि जो भी विचार और सुझाव कांग्रेसी नेताओं द्वारा दिए गए हैं, उन्हें हाईकमान तक जरूर पहुंचाया जाएगा।

इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान और विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, पूर्व विधायक और जिला प्रधान जालंधर शहरी राजिंदर बेरी,विधायक जालंधर नॉर्थ अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, इंटक, लीगल सेल, एस.सी. सेल के पदाधिकारी और जालंधर शहरी व देहाती कांग्रेस के सीनियर नेता इस बैठक में मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page