

जालंधर : नॉर्थ हल्का विधायक जूनियर अवतार हैनरी बावा ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के पवित्र अवसर पर श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए अरदास की विधायक बावा हैनरी ने कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली समझते है कि उन्हें इस पवित्र स्थान के दर्शन करने का अवसर मिलता रहता है। उन्होंने इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ लोगों को आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का आह्वान भी किया। उन्होंने समाज के हर वर्ग को एकजुटता और सक्रिय भागीदारी के साथ पंजाब को तरक्की और विकास की नई बुलंदियों पर ले जाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।