लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी : छात्रा से कथित रेप की सूचना

Lovely Professional University: Report of alleged rape of a student

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जलंधर : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बीती रात छात्रों ने भारी हंगामा किया। एक छात्रा से कथित रेप की सूचना के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बाद रात लगभग 2 बजे छात्रों ने यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया और भारी तोड़फोड़ की। छात्रों ने यूनिवर्सिटी के अंदर एक कैंपस में आग भी लगा दी।प्रदर्शन करते छात्र यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर आ गए, जहां गेट पर भी तोड़फोड़ की और उसके बाद चंडीगढ़-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगा दिया और इसे बंद कर दिया। कपूरथला के एसपी गौरव तूरा रात को घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार गर्ल्स हॉस्टल के पास से प्रदर्शन शुरू हुआ और इसकी वजह सोशल मीडिया पर एक मैसेज का वायरल होना है, जिसमें आरोप लगाया कि किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा एक छात्रा के साथ रेप किया गया है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

प्रदर्शनकारियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़े, ईंट-पत्थर और गमले फेंके तथा विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। कुछ इमारतों के हिस्सों में आग लगाए जाने की भी सूचना है। हालात बिगड़ने पर विश्वविद्यालय की निजी सुरक्षा व्यवस्था प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में असमर्थ नजर आई।

इस बीच छात्रों ने सोशल मीडिया पर परिसर में हंगामे के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। वीडियो में परिसर में अफरा-तफरी और छात्रों का प्रदर्शन दिखाई दे रहा है। पुलिस फिलहाल वायरल दावे की सत्यता की जांच के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिसर में हुए नुकसान और तोड़फोड़ की स्थिति का जायजा ले रही है।

वहीं, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित की जा रही उन अफवाहों का कड़ा खंडन किया है, जिन्हें विश्वविद्यालय ने झूठा, निराधार और मनगढ़ंत बताया है। विश्वविद्यालय ने कहा कि इस तरह की भ्रामक सूचनाओं से छात्रों के बीच अनावश्यक भ्रम पैदा हो रहा है और विश्वविद्यालय के शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी की ओर से जारी बयान में कहा कि कुछ असामाजिक तत्व भ्रामक सूचनाएं फैला रहे हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, जिस तरह से इन अफवाहों को प्रसारित किया जा रहा है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि संस्थान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और उसकी छवि धूमिल करने के लिए जानबूझकर और सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है।

LPU ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान में प्रसारित की जा रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। विश्वविद्यालय ने छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे प्रसारित या बढ़ावा दें। विश्वविद्यालय ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी कि वे केवल विश्वविद्यालय के आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाने वाली सूचनाओं पर भरोसा करें तथा सोशल मीडिया और अन्य अनधिकृत प्लेटफॉर्म पर प्रसारित अफवाहों या संदेशों के आधार पर कोई कदम न उठाएं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page