इंजी. चंदन रखेजा को संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने रामा मंडी मंडल के अध्यक्ष

Eng. The organization entrusted the big responsibility to Chandan Rakheja, became the president of Rama Mandi Mandal

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए आज जिला जालंधर अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की जी ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के रामा मंडी मंडल अध्यक्ष के रूप में तेजतर्रार भाजपा नेता इंजी. चंदन रखेजा को नियुक्त किया गया।

चंदन रखेजा की नियुक्ति की खबर मिलते ही रामा मंडी मंडल तथा एकता नगर, बेअंत नगर, लद्धेवाली, काकी पिंड सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्रवासी उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई देने और शुभकामनाएं देने पहुंचे।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश भाजपा सदस्य मनोज अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण खुराना, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चंदन रखेजा के पिता डॉ. राकेश रखेजा सहित मंडल नंबर 5 की टीम और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मंडल सचिव जे.पी. पांडे, मंडल उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, संदीप गुप्ता, वार्ड नंबर 6 के इंचार्ज गुरविंदर सिंह मुलतानी, भुपिंदर सिंह, अमित मित्तल, मंडल सचिव संदीप पठानिया, अमन सुडेरा, सुदेश कुमारी, अनुप्रिया अरोड़ा, डॉ. रजत,मोहित कुमार, दीपक, शेखर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं इलाका निवासियों ने पहुंचकर चंदन रखेजा को बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।IMG 20261004 WA0282

*संगठन ने कार्यशैली को देखते हुए दी जिम्मेदारी: मनोरंजन कालिया*

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि चंदन रखेजा को दोबारा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक कार्य और कार्यशैली के प्रति पार्टी के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में मंडल नंबर 5 में संगठनात्मक स्तर पर किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है और उम्मीद है कि वह आगे भी संगठन को मजबूत करने के लिए इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

*पद नहीं, बड़ी जिम्मेदारी मिली है: इंजी. चंदन रखेजा*

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। वह पहले की तरह पूरी मेहनत और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना, नए युवाओं को पार्टी से जोड़ना तथा पुराने कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय करना और मान सम्मान देना रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हर स्तर पर काम किया जाएगा।

चंदन रखेजा ने इस नई जिम्मेदारी के लिए संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन निबिन, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों , जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया तथा पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश रठौर, मनोज अग्रवाल सहित पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वह संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं मेहनत से निभाएंगे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page