खिंगरा गेट के कुछ दिन बाद चोरों ने माई हीरा गेट के पास आर्य समाज मंदिर के पास आटे की चक्की को बनाया निशाना

A few days after Khingra Gate, thieves targeted a flour mill near the Arya Samaj temple near Mai Hira Gate.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधरः थाना तीन के अधीन पड़ते माई हीरा गेट के पास आर्य समाज मंदिर के सामने 4-5 अज्ञात लोगों ने एक चक्की को निशाना बनाया है। जिसमें चोर अल सुबह 4 बजे के करीब गेट का ताला तोड़कर चक्की से 10-15 की नकदी, एक घी का टीन, एक रिफाइड की पेटी और ड्राई फ्रूट लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी दुकान की लेंबर ने दी। उन्होंने बताया कि गेट को तोड़कर आरोपी दुकान में घुसे है, जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। आरोपियों ने चेहरा ढका हुआ है और गले से नकदी को साफ कर दिया है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चक्की 70 साल पुरानी है, पहले कभी भी ऐसी घटना नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

आप को बता दें कि बाजार के दुकानदारों ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे है। पिछले दिनों खिंगरा गेट में भी अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर नकदी, देसी घी और ड्राई फ्रूट पर हाथ साफ किया था, जिसमें दुकानदार ने पुलिस को शिकायत देने से भी मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस कार्रवाई तो करती नहीं है तो शिकायत देने का क्या फायदा। शहर में लगातार लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, जिसमें पुलिस आरोपियों पर नकेल कसने में ढीली कार्रवाई कर रही है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page