नार्थ हल्के के अंतर्गत वार्ड न 1 के कई नौजवान विधायक हैनरी की अगुवाई में हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल

Under North Halka, many youths of Ward No 1 joined the Congress party led by Henry MLA Henry

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : हल्का उत्तरी विधानसभा के वार्ड न 1 के अंतर्गत अशोक विहार से कई युवाओं ने क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की । इस दौरान हैनरी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं को बधाई दी और कहा की नौजवान पीड़ी कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा आज का नौजवान जो नई सोच रखते हैं समाज को आगे लेकर जाने की इच्छाशक्ति रखते हैं और ईमानदारी से वह सबकुछ करने का जिससे समाज समाज में बदलाव आए उन्हें उन्हें आगे आना चाहिए।Screenshot 20261004 191110

युवा ही इसकी दिशा बदल सकते हैं। अच्छी पढ़ाई और ज्ञानवान यूथ को इसके प्रति सोचना होगा। नोजवानो को नशे आदि का सेवन छोड़कर जनता और समाज के हितों के बारे में सोचना होगा। इसके बाद समाज में बदलाव निश्चत होना तय है। उन्होंने कहा आज भी अच्छे घरों के उच्च शिक्षित युवा राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते हैं। कई विसंगतियां जो हमें देश की राजनीति में दिखती हैं तो उन्हें दूर करने के लिए देश के युवाओं को आगे आना होगा। देश की राजनीति को सुधारने के लिए पढ़े-लिखे युवाओं को राजनीति में आना ही होगा।

कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं ने कहा की क्षेत्र के विधायक जूनियर अवतार हैनरी एक ऐसा चिन्ह है जो कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। सभी युवाओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और विधायक हैनरी को आश्वासन दिलाया की आने वाले विधानसभा चुनाव में हर वार्ड, हर मोहल्ले में यूथ कांग्रेस का सिपाही खड़ा मिलेगा और उनकी मेहनत के सदके उत्तरी विधानसभा क्षेत्र वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर रिकर्डतोड़ लीड प्राप्त करेगा ।

इस दौरान कांग्रेस में शामिल हुए अंकुर शर्मा,सन्नी,जतिन अरोड़ा ,लव शर्मा,परमवीर सिंह,गौरव सलूजा,वंश भगत,पवन वासन ,पारस सचदेवा,मृदुल,मेहुल आदि उनके साथ वार्ड न 1 की पार्षद आशु शर्मा,गौरव शर्मा नोनी, कांग्रेस नेता परमजीत सिंह बल,विकास जोशी ,जगदीश स्याल,परषोतम कुलदीप सिंह,अमूल्य यादव,जसवीर जस्सी,मनीष गौतम,वरिंदर सैनी,ऋषब,हरविंदर कोर,मंजीत कोर,बलविंदर कोर,निम्मो आदि उपस्तिथ थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page