ओबीसी मोर्चा प्रधान दिनेश वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों नौजवानों ने थामा भाजपा का दामन

Dozens of youth joined the BJP under the leadership of OBC Morcha chief Dinesh Verma.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय, शीतला मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश वर्मा एवं गुरविंदर मुल्तानी के नेतृत्व में सेंट्रल, नॉर्थ और वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नौजवानों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी किसी भी संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और भाजपा में युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।

ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश वर्मा एवं गुरविंदर मुल्तानी ने कहा कि जालंधर के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से युवाओं का पार्टी से जुड़ना संगठन के विस्तार का हिस्सा है। उन्होंने सभी नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम में भाजपा जिला सचिव सनी शर्मा, सीनियर भाजपा नेता ललित बब्बू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं के नाम इस प्रकार हैं:

राहुल वर्मा, सूरज, विनय, सुखा बाउंस, नवदीप, वरुण वर्मा, जतिन, रजत, नीरज, ईशान, विशाल हंस, रमेश, राजन गोलू, विशाल शर्मा, सचिन राजपूत, निशान, संदीप, अभय सिंह, वंश, अभिनव, मनी, मिर्जा, गुरी, तुषार, हैप्पी, मनीष, गुरजीत, प्रिंस, अंकित, आकाश, विशाल, शुभम, हैप्पी, हनी, हैरी, रोहित, नव, उदय, आर्य, अमन, नितिश, रितिश, उदय पाल, प्रिंस, अंकित, आदिश, अजय, करण, अजय, भूपिंदर, कमल, लविश मलिक एवं विशु वर्मा।

कार्यक्रम के दौरान सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page