पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन की घोषणा से जालंधर में जश्न का माहौल, दो घंटे में सैकड़ों भाजपा-अकाली कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मनाई खुशी

The announcement of the BJP-Akali Dal alliance in Punjab has sparked celebrations in Jalandhar, with hundreds of BJP and Akali workers uniting to rejoice within two hours.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन की घोषणा के बाद जालंधर में राजनीतिक उत्साह देखने को मिला। जालंधर भाजपा जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की और अकाली दल शहरी प्रधान इकबाल सिंह ढींडसा के नेतृत्व में शाम 5 बजे श्री राम चौक, कंपनी बाग में दोनों पार्टियों के सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर गठबंधन की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, आतिशबाजी और फूलझड़ियां चलाकर जश्न मनाया तथा पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, शीतल अंगुराल, राकेश राठौर, अकाली नेता राजबीर सिंह शैंटी, मनिंदर पाल सिंह घुम्मण, राजपाल सिंह सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा-अकाली गठबंधन पंजाब को नशा, गैंगस्टरवाद और फिरौती के आतंक से मुक्ति दिलाने की दिशा में मजबूत विकल्प बनेगा-अशोक सरीन हिक्की

जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा-अकाली दल का गठबंधन पंजाब की जनता की उम्मीदों और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का गठबंधन है। पंजाब को नशा मुक्त बनाना, गैंगस्टरवाद और फिरौती के आतंक का खात्मा करना, व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार की जरूरत है जो जनता को भयमुक्त वातावरण, बेहतर सुविधाएं और विकास की गारंटी दे। यह गठबंधन पंजाब को दोबारा तरक्की की राह पर ले जाने के लिए मिलकर काम करेगा।

भाजपा-अकाली एकजुटता पंजाब की खुशहाली, किसानों और हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को नई ताकत देगी- इकबाल सिंह ढींडसा

अकाली दल शहरी प्रधान इकबाल सिंह ढींडसा ने कहा कि भाजपा और अकाली दल की एकजुटता पंजाब की राजनीतिक दिशा को मजबूत करेगी। हमारा उद्देश्य पंजाब की तरक्की, किसानों और व्यापारियों के हितों की रक्षा, युवाओं को रोजगार तथा आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसा माहौल बनाना जरूरी है जहां नशे और गैंगस्टरवाद की जगह अमन-शांति, रोजगार और विकास को प्राथमिकता मिले।

मनोरंजन कालिया: पंजाब को राजनीतिक टकराव नहीं, विकास और स्थिरता की जरूरत

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि पंजाब का भविष्य मजबूत नेतृत्व, बेहतर प्रशासन और विकास की नीतियों में है। भाजपा-अकाली गठबंधन प्रदेश को विकास की नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।IMG 20261124 WA0554

केडी भंडारी: युवाओं को रोजगार और जनता को सुरक्षित माहौल देना गठबंधन की प्राथमिकता

केडी भंडारी ने कहा कि पंजाब के नौजवानों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर नहीं होना चाहिए। उद्योगों को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करना और अपराध पर सख्ती से लगाम लगाना जरूरी है।

शीतल अंगुराल: नशा और गैंगस्टरवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगा गठबंधन

शीतल अंगुराल ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाना और गैंगस्टरों के नेटवर्क को खत्म करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। जनता को सुरक्षा और विश्वास का माहौल देना हमारी प्राथमिकता होगी।

राकेश राठौर: विकास, व्यापार और रोजगार को मिलेगी नई गति

राकेश राठौर ने कहा कि पंजाब में उद्योगपतियों, व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना जरूरी है। भाजपा-अकाली गठबंधन प्रदेश में विकास और आर्थिक मजबूती के लिए काम करेगा।

राजबीर सिंह शैंटी: पंजाब के हितों के लिए एकजुटता समय की मांग

अकाली नेता राजबीर सिंह शैंटी ने कहा कि पंजाब के हितों, शांति और खुशहाली के लिए दोनों पार्टियों का एकजुट होना सकारात्मक कदम है। कार्यकर्ता मिलकर जनता के बीच गठबंधन का संदेश पहुंचाएंगे।

मनिंदर पाल सिंह घुम्मण: कर्मचारियों और आम जनता की समस्याओं का होगा समाधान

मनिंदर पाल सिंह घुम्मण ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को बार-बार हड़ताल और संघर्ष की राह पर जाने के बजाय सम्मानजनक कार्य वातावरण और उनकी जायज मांगों का समय पर समाधान मिलना चाहिए। प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करना जरूरी है।

राजपाल सिंह: पंजाब को फिर विकास और खुशहाली के रास्ते पर लाना हमारा संकल्प

राजपाल सिंह ने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य पंजाब में अमन-शांति, बेहतर कानून व्यवस्था, रोजगार, किसानों की खुशहाली और हर वर्ग के विकास को प्राथमिकता देना है। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मिलकर इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा और अकाली दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर गठबंधन के समर्थन में नारे लगाए और पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page