आम आदमी पार्टी की सरकार में फिर पंजाब और पंजाबियत हुई शर्मसार लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने में सरकार हुई विफल:सुशील शर्मा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालन्धर (एस के वर्मा ):  भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने आम आदमी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई सुधीर सूरी गोपाल मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे सुशील शर्मा ने बताया कि इसी दौरान भीड़ में से किसी ने उन पर गोलियां चला दी और गोलियां उस वक्त चलाई गई जब पुलिस प्रशासन का सारा अमला वहां पर मौजूद था उन्होंने कहा कि यह पंजाब में कोई नई घटना नहीं है पिछले 8 महीनों में ऐसी कई घटनाएं पंजाब में घटित हो चुकी हैं जिससे कि पूरे विश्व में पंजाब और पंजाबियत को शर्मसार किया है सुशील शर्मा ने कहा कि भगवंत मान पंजाब में यह किस तरह का बदलाव लाना चाहते हैं कि आज हर पंजाब वासी अपने आप में डरा हुआ और असुरक्षित महसूस कर रहा है उन्होंने भगवंत मान की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हम पंजाब वासियों को ऐसा बदलाव नहीं चाहिए जिससे कि सभी पंजाब वासी अपने आप को असुरक्षित महसूस करें सुशील शर्मा ने कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है जहां पर सेवा और सिमरन करने का संदेश दिया जाता है पर आज आम आदमी पार्टी की सरकार लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने में बुरी तरह विफल साबित हुई है जिसके कारण आज अराजक तत्वों ने पंजाब का माहौल खराब कर दिया है सुशील शर्मा ने भगवंत मान सरकार से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के भाईचारे में दरार डालने का काम कर रही है

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page