जालन्धर ( एस के वर्मा ): पंजाब से बड़ी खबर है। गुरु नानकपुरा वेस्ट के सतनाम नगर में सोमवार रात पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक तरफ से गोली चल गई, जो युवक के हाथ पर लगी गोली चलने की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला कि जे.सी. रिसोर्ट के पीछे सतनाम नगर में कुछ युवकों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। हमलावरों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर उस पर ताबड़तोड गोलियां चलाई गई हैं, जिस कारण महिला घायल हो गई है। महिला के हाथ पर गोली लगने से महिला बुरी तरह से घायल हो गई है, जिसके बाद खून से लथपथ महिला को अस्पताल ले जाया गया हैं, फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस द्वारा घटना की छानबीन जारी है।







