जालन्धर : सतनाम नगर गोलीकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी सोनू रूड़कां कलां की मौत

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): कल रात्रि के समय में सतनाम नगर गोलीकांड में रविंदर कुमार उर्फ सोनू रूड़कां कलां की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी गई। इस तस्वीरों को लेकर जिला की पुलिस प्रशासन के आधिकारियो में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रविंदर कुमार उर्फ सोनू रुड़का निवासी पतिगांवकी, रुड़का कला के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला कि सोनू अपने दोस्त बलजिंदर को मिलने के लिए उसके घर आया हुआ था। जहां दो चचेरे भाईयों के झगड़े में सोनू की मौत हो गई। सोनू की यारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ जुड़े हुए हो सकते हैं क्योंकि उसकी कई तस्वीरें लोरस बिश्नोई के साथ उसने अपने निजी फेसबुक अकाउंट पर डाली हुई थी जिसके चलते एनआईए की टीम कभी भी घटनास्थल पर जायजा लेने के लिए पहुँची दरअसल, आज एनआईए की टीम ने गैंगस्टर रवि राजगढ़ के दोराहा स्थित गांव राजगढ़ स्थित घर पर छापेमारी की है। रवि राजगढ़ लॉरेंस बिश्नोई के पार्टनर हैं। वह सिद्धू मूसेवाला मामले में भी वांछित बताया जा रहा है।
बता दे कि सोनू अपने दोस्त बलजिंदर को मिलने के लिए उसके घर आया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाले गुरमीत की वहां खड़ी कार के साथ मामूली सी टक्कर हो गई थी जिसके बाद बलजिंदर और सोनू के साथ गुरमीत की बहस बाजी शुरू हो गई। जिसके बाद बलजिंदर नहीं गुरमीत को समझा कर घर भेज दिया और कुछ समय बाद गुरमीत बाहर आया उसने आते ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल से आते ही सोनू पर फायर कर दिया जो उसकी छाती पर लगा उसके बाद नशे की हालत में गुरमीत ने दोबारा फिर गोली बलजिंदर पर चलाई जिसमें बलजिंदर का बचाव रहा लेकिन वह गोली वहां खड़ी मां कुलजीत कौर को लग गई, जिसके बाद वहां इलाके में दहशत का माहौल बन गया और घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृतक घोषित कर दिया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page