पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी देर रात पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के घर

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

मानसा ( व्यूरो ): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने विदेश दौरे से लौटने के बाद दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मिलने उनके गांव मूसेवाला पहुंचे। इस मौके पर पत्रकारो से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मूसेवाला के मर्डर वक्त वह भारत में नहीं थे। उन्होंने कहा पंजाब लौट आए हैं तो जिला प्रशासन ने उन्हें मूसा गांव न जाने की चेतावनी दी और कहा कि अगर गए तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस की चेतावनी की परवाह न करते हुए चरणजीत चन्नी ने साफ कर दिया कि वह हर हाल में मूसा गांव जाएंगे, इसलिए पुलिस ने उन्हें रात रुकने से मना किया, लेकिन पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि वह हर हाल में मुसेवाला के परिवार के साथ रात गुजारेंगे। इसलिए पुलिस ने उन्हें अदालती सम्मन जारी किया।image 750x 63a296c7b19ea                                यह मामला उनके व मूसेवाला के खिलाफ चुनाव के दौरान दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो चालान नहीं पेश किया जाता और एफआईआर खारिज कर दी जाती है उन्होंने कहा कि मूसेवाला के खिलाफ जिस केस को हमारी सरकार ने खारिज कर दिया था, उसका चालान भी पेश किया जा रहा है और सिद्धू के माता-पिता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से सिद्धू की हत्या को गंभीरता से लेने और सिद्धू के माता-पिता को परेशान न करने की अपील की है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page