पंजाब से उद्योगपति जा रहे है,भगवंत मान बाहर से ला रहे है : मोहिंदर भगत

by Sandeep Verma
0 comment

जालन्धर ( एस के वर्मा ): प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब के उद्योगपति दूसरे राज्यों में निवेश करने जा रहे है और मुख्यमंत्री भगवंत मान बाहर से उद्योगपति निवेश करने के लिए ला रहे है। ऐसे में बाहर से कोन निवेश करने आऐगा। पंजाब के उद्योगपतिओं ने उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बैठक भी कर ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरे राज्यों के उद्योगपतिओं को पंजाब में निवेश के लिए बुला रहे है। अगर पंजाब के उद्योगपति आप सरकार की पॉलिसी से खुश हो तो वह दूसरे राज्यों में प्लायन क्यों करे ? उद्योगपतिओं की मांगो को आप सरकार ने पूरा नहीं किया। दूसरा पंजाब के हालत ठीक नहीं है। लॉ एंड आर्डर नाम की कोई चीज़ नहीं है। कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। इसलिए भी उद्योगपति भगवंत मान सरकार से नाखुश है। राज्य भर में जीएसटी की छापेमारी से दहशत का माहौल व्याप्त है। उद्योगपति और कारोबारी ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकते हैं। पहले ही प्रदेश में उद्योग एवं कारोबार का माहौल सकारात्मक नहीं रहा है और अब तो स्थिति और भी खराब हो गई है।
मोहिंदर भगत ने कहा कि किसान अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। आप सरकार का उनकी मांगो की ओर कोई ध्यान नहीं है। संगरूर और जीरा में धरने पर बैठे किसानों,मजदूरों,मेहलाओं पर लाठीचार्ज किया गया। भगवंत मान सरकार जो किसानों की हितेषी होने का ढोंग कर सत्ता में आई, उसने पंजाब के किसानों व् मजदूरों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी की सरकार में हरेक वर्ग दुखी है। आगामी नगर निगम चुनाव में पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी को मुँह नहीं लगाएगें।

You Might Be Interested In
Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page