मूसेवाला के घर पर पुलिस ने चौकसी बढ़ी,गांव मूसा को हुआ पूरा सील

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

मानसा (व्यूरो ): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक मूसेवाला के घर पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। सिद्धू मूसेवाला के घर पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इसी के साथ भारी पुलिस कर्मियों को घर के बाहर तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव मूसा को सील कर दिया गया है।image 750x 63a5686b95a2b     गांव में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ के बाद ही गांव में प्रवेश करने दिया जा रहा है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि मानसा पुलिस को सूचना मिली है कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार पर हमला हो सकता है। मालूम हो कि सिद्धू मसेवाला के पिता को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मानसा पुलिस ने जांच के बाद 7 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान न्यायालय में पेश किया है। इसमें रेकी करने वाले मनदीप तोफान, मनी राय, शूटर दीपक मुंडी और जगतार सिंह से पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page