सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा ने महिलाओं को ₹1000 ना देने पर आप सरकार के विरुद्ध शहर में जगह-जगह प्रदर्शन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर ( एस के वर्मा ):  भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सत्ता में आने से पहले प्रदेश की जनता को दी गई गारंटीओं में से एक प्रदेश की हर महिला को ₹1000 महीना देने की बात कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहर चारों विधानसभा क्षेत्रों में पढ़ते सभी मंडलों में अलग-अलग जगह पर धरना प्रदर्शन कर सरकार को नींद से जगाने की कोशिश की गई जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत, पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक कृष्णदेव भंडारी,सरबजीत मक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष ,सुभाष सूद, रमन पब्बी,रमेश शर्मा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के विरोध में जालंधर शहर के सभी मंडलों में अलग-अलग स्थानों पर धरना लगाया गया जिसमें मंडल 1, ने मकसूदा चौक मंडल 2,ने भगत सिंह चौक मंडल 3,ने किशनपुरा चौक मंडल 4 ने गुरुद्वारा साहिब, काकी पिंड ,रामा मंडी रोड मंडल 5,ने गुरु नानक पुरा सामने यूनियन बैंक मंडल 6,ने नजदीक दमोरिया पुल मंडल 7,ने ज्योति चौक मंडल 8, ने बाबू जगजीवन राम चौक मंडल 9,ने बाबा बुड्ढा जी पुल नजदीक मिट्ठू बस्ती मंडल 10,ने बस्ती शेख अड्डा मंडल 11,ने नजदीक नारी निकेतन भर्गो नगर मंडल 12,ने श्री दयानंद चौक गढ़ा मंडल 13,ने दीप नगर जालंधर कैंट में सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर सरकार को नींद से जगाने की कोशिश की भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा IMG 20221224 WA0683      पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो सत्ता में आने से पहले प्रदेश के लोगों को गुमराह करने के लिए जो गारंटीया दी थी उसमें से किसी भी गारंटी पर आज तक आम आदमी पार्टी की सरकार खरी उतरती नहीं दिख रही राठौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने चुनावों से पहले जो प्रदेश की हमारी माताओं एवं बहनों के साथ ₹1000 हर महीने देने का वादा किया था आज सरकार बने को 10 महीने से ऊपर हो चले हैं सरकार की तरफ से अभी तक किसी भी महिला के खाते में ₹1000 नहीं दिया है जोकि प्रदेश की सभी महिलाओं के साथ धोखा है आज प्रदेश की सभी महिलाएं आम आदमी पार्टी को वोट डालकर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही हैIMG 20221224 120043     प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश के लोगों को गुमराह करने के लिए समाचार पत्रों में प्रदेश के खजाने में से इतने बड़े-बड़े विज्ञापन देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं यह सरासर प्रदेश की जनता के साथ धोखा है भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरते हुए कहा कि आज सरकार बने हुए प्रदेश में 10 महीने से ऊपर हो चुके हैं और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में कहा था कि सरकार बनते ही प्रदेश की हर महिला जो कि 18 साल से ऊपर होगी उसके खाते में ₹1000 हर महीने दिया जाएगा इसके हिसाब से आज प्रदेश की हर महिला का जो 18 साल से ऊपर है उसका सरकार की तरफ 10-10 हजार बकाया हो चुका है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रदेश की सरकार को जगाते हुए कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी की पार्टी की सरकार और देश की महिलाओं को पिछला बकाया और हर महीने का हजार हजार रुपया देने के शुरुआत जल्द से जल्द करें इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर राजीव ढींगरा, जिला सचिव मनीष विज,राजेश जैन,जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया, राजू मागो, किशन लाल शर्मा, बालकृष्ण बाली,हितेश स्याल, कुलवंत शर्मा, महेंद्र पाल ,शाम शर्मा, जगजीत सिंह, अजय जगोता,अश्विनी अटवाल, प्रवीण भारती,अजय चोपड़ा,हैप्पी लक्ष्मी पुरिया, प्रशांत गंभीर, रोबिन सापला,नरेश अरोड़ा,राजेश जैन, प्रदीप खुल्लर, गौरव जोशी, अमरजीत सिंह गोल्डी, शिवदर्शन अभी,नरेश वालिया, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

You Might Be Interested In
Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786