महाकाल जी मंदिर पहुंचे : विराट कोहली-अनुष्का ने गर्भगृह में महाकाल जी का किया अभिषेक

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती की। भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा। अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा विराट-अनुष्का डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी। साथ ही मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर धोती सोला पहने हुए थे। अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं। कोहली-अनुष्का ने गर्भगृह में महाकाल का अभिषेक किया।
अनुष्का-विराट ने नंदी हॉल में बैठकर महाकाल के दर्शन किए।
विराट और अनुष्का नए साल में वृंदावन गए थे। दोनों वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। अनुष्का के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल थे। अनुष्का, कोहली और बेटी वामिका के साथ हाथ जोड़े नजर आई थीं। वे 2 दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की थी।

 

 

Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786