थानां न:6 ने वाहनों की चोरी करने वाला आरोपी काबू पकड़े गए आरोपी से 8 वाहन बरामद

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): एडीसीपी सिटी -2 आदित्य के नेतृत्व में थाना न: 6 के इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की निगरानी में 4 मार्च को उस समय बड़ी सफलता प्राप्त हुई है जब उनके द्वारा रोनिस भंडारी नामक एक व्यक्ति को काबू किया गया है। पकड़े गए पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में आरोपी रोनिस भंडारी ने बताया कि उसने मॉडल टाउन सहित विभिन्न इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है और साथ उसका साथी मोहित मांडला व मनी मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे थे IMG 20230305 WA0354     पकड़े गए रोनिस भंडारी से सफ़ेद एक्टिवा नंबर पीबी -08डीएन – 8436,पीबी -08-सीके- 1722, पीबी-08-डीटी-1456, पीबी-08-सीयू-1218 और मोटरसाइकिल स्पलैंडर नंबर पीबी-09-एड़ी-9120 (सिल्वर रंग), पीबी-08-बीटी-6529 (काला रंग),पीबी- 08-सी वाई-3776 (रंग काला) तथा पीबी-08-डीआई-8481 (रंग काला) बरामद किये है। वही पुलिस के दोबारा आरोपी मोहित मांडला व मनी पर भी मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोनिस भंडारी उर्फ़ मीठी पुत्र संजय भंडारी निवासी मकान नंबर 118, चोपड़ा कॉलोनी, बस्ती शेख, दूसरे आरोपी की पहचान मोहित मांडला उर्फ़ बब्बू पुत्र यशपाल निवासी मॉडल हाउस जालंधर और तीसरे आरोपी की पहचान मनी पुत्र रमेश लाल निवासी भार्गव कैंप जालंधर के रूप में हुई है। माननीय अदालत में पेश करके उसका 1 दिन का रिमांड हासिल किया है ताकि आरोपी से गहरायी से पूछताछ की जा सके। आरोपी के खिलाफ पहले भी भार्गव कैंप थाना में 2 मामले दर्ज है। फिलहाल आरोपी मोहित मांडला उर्फ बब्बू व आरोपी मनी फरार बताये जा रहे है और पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग स्थानों में छापामारी कर रही है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page